चंडीगढ़ में रविवार को हुई मैराथन में पूरा चंडीगढ़ दौड़ा, लेकिन कीनिया के धावक बाजी मारने में सफल रहे। मैराथन दो श्रेणियों में करवाई गई। रॉक गार्डन से शुरू हुई पेशेवर धावकों की 21 किलोमीटर की हॉफ मैराथन को डायरेक्टर टूरिज्म यूटी अदप्पा कार्तिक ने फ्लैग ऑफ किया, जबकि पांच किलोमीटर की मैराथन का फ्लैग ऑफ गृह सचिव और टूरिज्म सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल ने किया। मैराथन चंडीगढ़ के भावी स्मार्ट सिटी के संदेश देने के मकसद से करवाई गई।
21 किलोमीटर हॉफ मैराथन के ये प्रतिभागी हुए सम्मानित (पुरुष वर्ग में)
-कीनिया के नवीरा जेम्स को पहला इनाम - पचास हजार रुपये
-कीनिया के शमूएल वैठका दूसरा इनाम - तीस हजार रुपये
-कीनिया के टाइटस करुकी को तीसरा इनाम - बीस हजार रुपये
महिला वर्ग में ये हुईं सम्मानित
-कीनिया की रूता नजरी को पहला इनाम - पचास हजार रुपये
-कीनिया की ब्रिगिड जेकोनो को दूसरा इनाम - तीस हजार रुपये
-सुनाम की संदीप कौर को तीसरा इनाम - बीस हजार रुपये