फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एसआईआर में 70 फीसदी मतदाताओं की मैपिंग पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारियों को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रेरणा पुरी ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि पूर्व विशेष गहन पुनरीक्षण चरण में करीब 70 फीसदी मतदाताओं की मैपिंग पूरी की जा चुकी है। अब शेष मतदाताओं की मैपिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में सभी एईआरओ को निर्देश दिए गए कि वे बूथ स्तर अधिकारियों के साथ नियमित बैठकें करें ताकि पुनरीक्षण प्रक्रिया की प्रभावी निगरानी, समस्याओं का समयबद्ध समाधान और पूरी प्रक्रिया का पारदर्शी संचालन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने एसआईआर से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वीप गतिविधियां सूक्ष्म स्तर पर चलाने पर जोर दिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने विवरणों का सत्यापन करें और मैपिंग के लिए संबंधित बीएलओ के साथ जानकारी साझा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें