फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ईंधन बचाओ का संदेश, चंडीगढ़ बोला- अब बदलनी होंगी आदतें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों से ईंधन बचाने और निजी वाहनों का कम से कम इस्तेमाल करने की अपील को चंडीगढ़ में मिली जुली प्रतिकि्रया मिली है। शहरवासियों का कहना है कि बढ़ती महंगाई, प्रदूषण और सीमित प्राकृतिक संसाधनों को देखते हुए अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट, कार पूलिंग और ई-व्हीकल्स को अपनाना केवल विकल्प नहीं बल्कि जरूरत बन चुका है। लोगों ने माना कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव से बड़े स्तर पर ईंधन की बचत संभव है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट से बेहतर अपना साधन है।
विज्ञापन

शहर के रहने वाले कारोबारी करण ने कहा कि चंडीगढ़ में एक ही परिवार के कई सदस्य अलग-अलग कारों का इस्तेमाल करते हैं जिससे ईंधन की खपत बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जरूरत के मुताबिक वाहन निकालने और कार पूलिंग अपनाने से काफी ईंधन बचाया जा सकता है। व्यवसायी गुरिंदर सिंह संधू ने कहा कि देश के संसाधन सीमित हैं इसलिए हर नागरिक की जिम्मेदारी बनती है कि ईंधन की बचत करे। उन्होंने सुझाव दिया कि सरकारी विभागों में सप्ताह में कम से कम दो दिन अधिकारियों और कर्मचारियों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट या साइकिल का इस्तेमाल करना चाहिए।
मॉडल मनसा वर्मा ने कहा कि चंडीगढ़ की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था बेहतर है और लोग इसका ज्यादा इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन भी ईंधन बचाने का प्रभावी विकल्प बनकर उभर रहे हैं। चंडीगढ़ व्यापार मंडल के चेयरमैन चरंजीव सिंह ने बताया कि वह खुद हाईब्रिड कार का इस्तेमाल करते हैं जिससे ईंधन की खपत कम होती है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लोग जरूरत और सुविधा के अनुसार ही वाहनों का उपयोग करेंगे तो इससे न केवल ईंधन की बचत होगी बल्कि प्रदूषण पर भी नियंत्रण लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें