फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अटावा में नक्शा प्रोजेक्ट शुरू, लाल डोरा संपत्तियों को वैध बनाने की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़। नगर निगम ने गांव अटावा में नक्शा प्रोजेक्ट के तहत मैपिंग का काम शुरू कर दिया है। इस योजना के जरिये लाल डोरा क्षेत्र में आने वाली संपत्तियों को वैध बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन


टीम ने घरों की बाहरी माप लेने का काम शुरू कर दिया है। यह मापन आधुनिक तकनीक से किया जा रहा है और सैटेलाइट के जरिए रिकॉर्ड भी किया जा रहा है, ताकि सही जानकारी जुटाई जा सके। इस मौके पर पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी भी मौजूद रहे। बताया गया कि सेक्टर 42 के कम्युनिटी सेंटर में पहले ही इस प्रोजेक्ट के बारे में लोगों को जानकारी दी जा चुकी थी। उसी के तहत अब अटावा में लाल डोरा की संपत्तियों को वैध करने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। पार्षद के साथ स्थानीय निवासी त्रिलोचन सिंह बंटी, निर्मल सिंह, पाल सिंह और अशोक कुमार भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें