फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, धुंध के चलते आज की गाड़ी कल आएगी...

Tue, 14 Nov 2017 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : File Photo
विज्ञापन
यात्रीगण कृपया ध्यान दें, धुंध के चलते आज आने वाली गाड़ी कल आएगी। इस असुविधा के लिए हमें खेद है। ऐसी अनाउंसमेंट पानीपत रेलवे स्टेशन पर आपको अक्सर सुनने को मिल जाएगी। ऐसी उद्घोषणा पानीपत रेलवे स्टेशन के परिसर में एक बार नहीं बार-बार सुनने को मिल रही है। जिसको सुनकर यात्रियों की धड़कनें तेज हो जाती हैं। ट्रेन लेट होने की सूचना सुनते ही यात्री इनक्वारी ऑफिस जाकर सूचना के बारे में कंफर्म करने के लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


धुंध और ठंड अधिक होने के चलते लंबी दूरी की गाड़ियां हर रोज अपने निर्धारित समय से 12 से 20 घंटे तक लेट चल रही हैं। इस कारण परदेसी यात्रियों की रातें कमरे पर नहीं, बल्कि खुले स्टेशन पर ठंड में फर्श पर गुजारनी पड़ रही है। पानीपत से अंबाला और पानीपत से दिल्ली जाने वाली सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। जिस कारण यात्री अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं।

फाजिल्का से पुरानी दिल्ली जंक्शन को जाने वाली 14732 बठिंडा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब 24 घंटे से भी लेट चल रही है। जिस कारण यात्रियों को रात को स्टेशन पर गुजारनी पड़ी। यहां रविवार को ट्रेन आने का समय सुबह 10:48 बजे था, लेकिन ट्रेन लगातार अपने निर्धारित समय से लेट होती चली गई। ट्रेन सोमवार सुबह निर्धारित समय से 24 घंटे से भी देरी से 11:10 बजे पानीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वहीं रेलवे ने सोमवार को आने वाली फाजिल्का-पुरानी दिल्ली बठिंडा एक्सप्रेस को रद्द कर दिया। 
विज्ञापन

ये ट्रेने हैं अपने निर्धारित समय से लेट

train
धुंध के चलते लंबी दूरी की गाड़ियां हर रोज हो रहीं लेट 
धुंध में ट्रेनों को सही सिग्नल न मिल पाने के कारण लंबी दूरियों वाली सभी गाड़ियां हर रोज अपने निर्धारित समय से लेट हो रहीं हैं। जिस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेनों के लेट होने का मुख्य कारण धुंध है। धुंध में ट्रेनों को सिग्नल नहीं दिखाई दे पा रहे। 

ये ट्रेने हैं अपने निर्धारित समय से लेट
पानीपत की ओर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन 
12716 सचखंड एक्सप्रेस नौ घंटे लेट 
15708 आम्रपाली एक्सप्रेस तीन घंटे लेट 
12926 पश्चिम एक्सप्रेस दो घंटे लेट 
64452 पैसेंजर चार घंटे लेट 
11078 झेलम एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे लेट
विज्ञापन

अंबाला की ओर जाने वाली ट्रेन 

train - फोटो : File Photo
अंबाला की ओर जाने वाली ट्रेन 
18101 टाटा मूरी एक्सप्रेस सात घंटे लेट 
15707 आम्रपाली एक्सप्रेस रद्द 
12716 संचखंड एक्सप्रेस चार घंटे लेट 
14217 उच्चाहार एक्सप्रेस छह घंटे लेट 
12925 पश्चिम एक्सप्रेस दो घंटे लेट 
12459 अमृतसर एक्सप्रेस तीन घंटे लेट 
14731 बठिंडा एक्सप्रेस रद्द 
पानीपत-रोहतक व रोहतक-पानीपत ट्रेन 
54006 पैसेंजर तीन घंटे लेट 
54008 पैसेंजर ढाई घंटे लेट 
54026 पैसेंजर रद्द 
54025 पैसेंजर रद्द
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें