फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनास में कई लोग बने बसपा के सदस्य

Sat, 25 Jan 2014 04:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा ने कांग्रेस की पोल खोल अभियान के तहत धनास में विशाल रैली का आयोजन किया। रैली में बसपा नेताओं ने केंद्र की यूपीए सरकार और स्थानीय सांसद पवन कुमार बंसल पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन


पार्टी नेताओं ने कहा कि बसपा प्रत्याशी के चुनाव जीतने पर धनास में सभी तरह की बुनियादी सुविधाओं के अलावा मालिकाना हक, उजड़े लोगों को मकान और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगे।

रैली की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जगीर सिंह ने की। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता बूटा सिंह अपने समर्थकों समेत बसपा में शामिल हुए।

रैली में मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र कश्यप ने कहा कि केंद्र की नीतियों की जमकर आलोचना की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण देश का विकास थम गया है और महंगाई से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कश्यप ने कहा कि बसपा ही देश को इस संकट से बाहर निकाल सकती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास देश के विकास का कोई विजन ही नहीं है। पार्षद जन्नत जहां ने कहा कि कांग्रेस के सांसद 15 वर्षों में कोई काम शहर के लिए नहीं किया। जन्नत ने कहा कि पार्षद रहते हुए उन्होंने अपने क्षेत्र के विकास की लड़ाई लड़ी।

इसका परिणाम सबके सामने है। हल्लोमाजरा के दीप कांप्लेक्स में जल्द ही मूलभूत सुविधाएं मिलने लगेंगी।
इसी तरह से शहर की जनता ने सांसद बनाया तो धनास में पुनर्वास योजना के तहत बने फ्लैटों का मालिकाना दिलवाएंगी और वर्तमान समय में 900 रुपये मिल रहे किराए से भी निजात दी जाएगी।

रैली में मुख्य संयोजक हाफिज अनवर उल हक, सह संयोजक सुदेश खुर्चा, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राम सुमेर मौर्या, पार्षद नरेश कुमार, मुख्य महासचिव संजीव बब्बर, बालादीन, रामसेवक, अल्पसंख्यक मोरचा के अध्यक्ष रफीक मियां, जमालउद्दीन, लालचंद, संतोष मौर्या, नारद, यूथ अध्यक्ष धर्मपाल प्रिंस, यूथ विंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राजेश पासी बूटा सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें