उन्होंने कहा कि कमेटी की तरफ से चैंपियनशिप रद्द होने के कारण उन्हें काफी नुकसान हुआ क्योंकि उन्होंने दोनों चैंपियनशिप के लिए टिकट बुक करवा ली थी लेकिन कमेटी की मेल मिलने के बाद दोनों चैंपियनशिप की टिकट रद्द करवा दी है क्योंकि सुरक्षा काफी अहम है।
आज रवाना होनी थी टीम
पैरा टेबल टेनिस चैंपियनशिप के अलावा एशियन जूनियर फेंसिंग चैंपियनशिप को भी रद्द कर दिया गया हैं। इसमें शहर के एक फेंसिंग खिलाड़ी का चयन किया गया था लेकिन फेडरेशन की ओर से कोरोना वायरस के कारण इस चैंपिंयनशिप को भी रद्द किया गया है। इस संबध में अधिकरी ने बताया कि यह चैंपियनशिप इंडोनेशिया में 25 फरवरी से शुरू होना थी।
इसे लेकर टीम सोमवार को रवाना होनी थी। इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि कोरोना वायरस के कारण यह चैंपियनशिप प्रभावित हुई है। खिलाड़ियों को बेहतर रखना मुख्य उद्देश्य होता है। चैंपियनशिप में चीन के खिलाड़ियों को भी हिस्सा लेना था। इस कारण यह चैंपियनशिप रद्द कर दी गई है।
चैंपियनशिप को लेकर की थी तैयारी
मुकेश कुमार ने बताया कि वह दोनों चैंपियनशिप को लेकर काफी तैयारी कर रहे थे। उन्होने कहा कि इन दोनों चैंपिंयनशिप के लिए महिला टीम में पत्नी पूनम का चयन हुआ था। हम दोनों साथ ही प्रैक्टिस करते हैं। उन्होने कहा कि अकादमी में हम दोनों 3-4 घंटे रोजाना अभ्यास करते हैं। लेकिन चैंपियनशिप रद्द होने के कारण थोड़ा निराश हुआ। लेकिन इसका फायदा अपने वाले चैंपियनशिप में मिलेगा।