फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी दुबई तो सपने में भी नहीं सोची थी: ओमान से आई चार्टर्ड फ्लाइट में लाैटे कई परिवार, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

Fri, 06 Mar 2026 09:07 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और उड़ानों पर पड़े असर के बीच दुबई में फंसे पंजाब के तीन परिवार वीरवार को सुरक्षित भारत लौट आए। ये सभी शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, चंडीगढ़ पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर डॉ. नीरू गर्ग और उनके पति प्रवीण गर्ग को रिसीव करते आप नेता डॉ. सन्नी आहलूवालिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐसी दुबई तो हमने सपने में भी नहीं सोची थी, जहां से निकलकर हम निकलकर आए। यह अनुभव उन परिवारों का है जो दुबई में फंसे हुए थे और अब सुरक्षित स्वदेश लौट आए हैं।
विज्ञापन


ओमान से स्पेशल चार्टर्ड फ्लाइट के जरिये वीरवार रात करीब 12 बजे चंडीगढ़ का एक 12 से 13 लोगों का परिवार भारत लौटा। दुबई से परिवार सहित लौटे चंडीगढ़ के सेक्टर-27बी निवासी अभिषेक जोशी ने बताया कि वहां हालात सामान्य हैं। उन्होंने बताया कि जितना पैनिक भारत में दिखाया जा रहा है, उतना वहां नहीं है। हालांकि, ऐसे हालात की कभी कल्पना भी नहीं की थी।

इससे पहले वीरवार दोपहर पंजाब के बठिंडा के एसएसडी गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. नीरू गर्ग अपने पति परवीन गर्ग के साथ, पठानकोट से संजीव सारधा व सत्यम सारधा और पटियाला से विशाल व हरजोत कौर और हरियाणा के पंचकूला के दो लोग वतन वापसी पर खुद को खुशकिस्मत मान रहे हैं। हालांकि, उन्हें उन परिवारों और लोगों की भी चिंता है जो अभी भी दुबई में फंसे हुए हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि धमाकों के बीच रात गुजारना बेहद मुश्किल था और हर समय डर बना रहता था। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और उड़ानों पर पड़े असर के बीच दुबई में फंसे पंजाब के तीन परिवार वीरवार को सुरक्षित भारत लौट आए। ये सभी शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, चंडीगढ़ पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया। इन सभी ने बताया कि पश्चिम एशिया में हालात काफी तनावपूर्ण हैं और लगातार धमाकों की आवाज से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

डॉ. नीरू गर्ग ने बताया कि दुबई में इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण कई दिनों तक हवाई सेवाएं प्रभावित रहीं, जिससे वे वहां फंस गए थे। उन्होंने कहा कि धमाकों की आवाज सुनाई पड़ती थी लेकिन दुबई सरकार ने व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखीं और संचार व्यवस्था सुचारु थी जिससे पैनिक की स्थिति नहीं बनी। उन्होंने बताया कि दुबई से उनकी फ्लाइट पहले मुंबई उतरी और वहां से वे चंडीगढ़ पहुंचे।

मोहाली एयरपोर्ट पर आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव और पंजाब जल सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन सन्नी सिंह आहलुवालिया ने उनका स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि विदेशों में फंसे पंजाबियों और उनके परिवारों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 0172-2260042, 0172-2260043 और व्हाट्सएप नंबर +91 9478779112 जारी किए गए हैं। इसके अलावा एयरपोर्ट पर एक विशेष हेल्प डेस्क भी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें