फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पीयू में कई कर्मचारी वर्षों से एक जगह जमे, बदलने की मांग’

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के कई कर्मचारी वर्षों से एक ही जगह पर जमे हुए हैं। उनकी बदली दूसरे विभागों में नहीं हुई। इससे पारदर्शिता नहीं बनी रह पा रही है। साथ ही इससे मनमानी का भी सवाल उठ गया। इस मामले की शिकायत पीयू वीसी से की गई है। उन्होंने कहा है कि जल्द ऐसे कर्मियों के तबादले दूसरे विभागों में किए जाएं। इससे पीयू तरक्की करेगी। वहीं शिकायतों का अंबार भी नहीं लगेगा।
विज्ञापन

जीरकपुर निवासी विनोद सिंह, राजेश प्रताप, उमेश शर्मा आदि ने वीसी को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा है कि कोई भी संस्थान तरक्की तभी करता है, जब शिकायतों का निस्तारण साथ के साथ करता है। अधिकारियों व कर्मचारियों की टेबल पर शिकायतें न रहें, यह जरूरी है। वहीं पीयू में कई विभाग ऐसे हैं, जिन पर काम लंबित हो रहा है। इसका प्रमुख कारण है कि कुछ कर्मचारी एक ही जगह तैनात हैं, इसलिए उनकी बदली करना जरूरी है। इस पर पीयू ने ध्यान दिया तो अन्य कार्यों में पीयू को सफलता मिलेगी। उन्होंने उदाहरण भी दिया है कि पिछले दिनों कुछ कर्मचारियों के तबादले किए गए तो एक खेल सामने आया था। ऐसे में पीयू की कई विभागों पर आय भी बढ़ेगी, क्योंकि नए कर्मचारी तैनात होंगे तो वे तेजी से काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें