फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गृहमंत्री के आने से पहले ही कांग्रेस के कई नेता घर में किए नजरबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गृहमंत्री अमित शाह का चंडीगढ़ दौरा को लेकर पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को घरों में नजर बंद रखा। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारी आशीष गजनवी को सुबह ही उनके दड़वा स्थित आवास पर पुलिस कर्मचारी हिरासत में लेने के लिए पहुंच गए। जब वे नहीं गए तो पुलिस उनके घर में बैठ गई। गजनबी को सुबह 6.30 बजे पुलिस ने नजरबंद किया और उनहें शाम 6.30 बजे आजाद किया। गजनवी बताया कि जब वह सो रहे थे तभी सुबह 6.30 बजे पुलिस ने घर की घंटी बजाई। दरवाजा खोला तो पुलिस थी। पुलिस ने गजनवी को साथ चलने को कहा, लेकिन वे नहीं गए। फिर फिर पुलिस उनके घर पर उनके साथ ही बैठ गई और कहा कि उन्हें अब कहीं नहीं जाना है। यह स्थिति तब आई है जब पुलिस को लगा कि गृहमंत्री का चंडीगढ़ दौरे के दौरान कहीं गजनवी और उनकी टीम गृहमंत्री को काला झंडा ना दिखा दे। गजनबी कई बार गृहमंत्री के आने के बाद विरोध प्रदर्शन किया है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने उन्हें घर में ही रखा है गजनबी के साथ दो पुलिसकर्मी मौजूद है। गजनवी अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक हैं। इसके अलावा सुखदेव सिंह, आशु वेद, तेजिंदर प्रिंस को भी हिरासत में लिया है। बीते वर्ष भी गृह मंत्री के चंडीगढ़ दौरे के दौरान सुखदेव सिंह को थाना 39 में 14 घंटे हिरासत में रखा गया था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरमेल केसरी को भी उनके सेक्टर-20 स्थित आवास में नजरबंद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें