फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष का काम अच्छे से सीख लें विपक्षी, 2029 में भी बनेगी एनडीए सरकार : शाह

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मोदी सरकार न केवल अपने पांच साल पूरे करेगी बल्कि 2029 में भी एनडीए की सरकार बनेगी, इसलिए विपक्ष के नेताओं को विपक्ष का काम अच्छे से सीख लेना चाहिए। यह बात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को चंडीगढ़ में कही। वह 24 घंटे पानी की परियोजना का उद्घाटन करने के लिए शहर पहुंचे थे। उद्घाटन के बाद आयोजित सभा में गृहमंत्री ने विपक्ष पर खूब निशाना साधा। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली सीटों पर भी तंज कसा। कहा कि विपक्ष को लगता है कि कुछ सफलता मिलने से वह चुनाव जीत गए हैं। उन्हें यह मालूम नहीं कि पिछले तीन चुनाव में कांग्रेस को जितनी सीटें मिली हैं, उससे ज्यादा सीटें इस चुनाव में अकेले बीजेपी की आई हैं। विपक्षी गठबंधन की कुल सीटें भी भाजपा की सीटों से कम हैं। गृहमंत्री ने कहा कि अस्थिरता फैलाने वाले लोग बार-बार कहते हैं कि यह सरकार नहीं चलेगी। वह विपक्ष को आश्वासन देना चाहते हैं कि यह सरकार पांच साल पूरे करेगी इसलिए अगली बार के लिए भी उन्हें विपक्ष में बैठने की तैयारी कर लेनी चाहिए। गृहमंत्री ने कहा कि स्टार्टअप इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसे अनेक याेजनाओं ने भारत को आज दुनिया में मैन्युफैक्चरिंग हब बना दिया है। इसी कारण 60 साल के बाद देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का काम किया है। कहा कि जब आजादी के 25 और 50 साल पूरे हुए तो उस समय हुए कार्यक्रम सरकारी कार्यक्रम बनकर रह गए लेकिन आजादी के 75 साल पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। न सिर्फ घर-घर में देशभक्ति जगाने का काम किया गया, बल्कि 130 करोड़ लोगों को सकारात्मक उर्जा से जोड़ने का काम भी किया।
विज्ञापन


जल जीवन मिशन से डायरिया से होने वाली मृत्यु में 3 लाख की कमी आई गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल में जल जीवन मिशन शुरू किया। सात साल से कम समय में 15 करोड़ घरों में पानी पहुंचाया गया, जिससे देश के 74 फीसदी घरों में पीने का स्वच्छ पानी पहुंच गया है। योजना शुरू होने के बाद देश में डायरिया से होने वाली मृत्यु में 3 लाख की कमी आई है। पहले डायरिया से मरने वाले लोगों की संख्या चार लाख हुआ करती थी। कहा कि प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी का तीसरा कार्यकाल समाप्त होने के पहले देश के हर घर में नल से स्वच्छ जल पहुंचाने का प्रबंध कर दिया जाएगा। शाह ने कहा कि वर्ष 2014 से 2024 तक का समय देश के विकास के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाने योग्य है। इन 10 वर्षों में देश ने अनेक उपलब्धियां हासिल कीं हैं। चांद पर तिरंगा पहुंचाना हो, सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के जरिए दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देना हो। धारा 370 को समाप्त कर कश्मीर को हमेशा के लिए भारत का हिस्सा बनाना हो, राम मंदिर बनाना हो या सड़कों का जाल बुनकर इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करना हो, इस देश की जनता ने हर क्षेत्र में विकास का अनुभव किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें