फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसेवाला हत्याकांड: 1850 पन्नों का चालान पेश, 24 आरोपियों के नाम, 20 गिरफ्त में, बदले में की गई थी हत्या

Fri, 26 Aug 2022 08:02 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

अमृतसर में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए दो शूटरों जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्ना के नाम भी चार्जशीट में शामिल हैं। चार्जशीट में प्रत्यक्षदर्शियों, हत्या के वक्त मूसेवाला के साथ मौजूद दोस्त, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर, जिस होटल में शूटर रुके थे, उसके स्टाफ समेत 122 गवाहों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में मानसा पुलिस ने शुक्रवार को चालान पेश कर दिया है। 1850 पन्नों के चालान में 24 आरोपियों के नाम शामिल हैं। इनमें से 20 को गिरफ्तार किया जा चुका है। चार आरोपी विदेश में छिपे हैं। हत्याकांड का मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को बताया गया है, जो इस समय पंजाब पुलिस की हिरासत में है।

विज्ञापन


एसएसपी मानसा गौरव तूरा ने बताया कि पिछले साल मोहाली में शिअद नेता विक्की मिड्डूखेड़ा का कत्ल हो गया था। विक्की लॉरेंस का पंजाब यूनिवर्सिटी में सहपाठी और उसका बेहद करीबी था। विक्की की हत्या में शगनप्रीत का नाम आया था, जो मूसेवाला का करीबी था। 

शगनप्रीत ने विक्की के हत्यारों को पनाह दी थी। लॉरेंस को शक था कि शगनप्रीत के पीछे मूसेवाला है। इस वजह से लॉरेंस ने गोल्डी बराड़ के साथ मिलकर मूसेवाला की हत्या करवा दी। मूसेवाला के कत्ल की जिम्मेदारी लॉरेंस और गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पर ली थी।

 
विज्ञापन

चार्जशीट में जिन 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनके नाम मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया, सारज संधू, मनप्रीत सिंह मन्ना, मनप्रीत भाऊ, परमजीत सिंह, संदीप सिंह केकड़ा, बलदेव सिंह, पवन कुमार बिश्नोई, नसीब दीन जट्टाणा, मोनू डागर, चरणजीत सिंह चेतन, प्रियव्रत फौजी, अंकित सेरसा, केशव कुमार, मनमोहन सिंह मोणा, कुलदीप, दीपक, सचिन चौधरी और अरशद खान हैं। 

अमृतसर में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए दो शूटरों जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्ना के नाम भी चार्जशीट में शामिल हैं। चार्जशीट में प्रत्यक्षदर्शियों, हत्या के वक्त मूसेवाला के साथ मौजूद दोस्त, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर, जिस होटल में शूटर रुके थे, उसके स्टाफ समेत 122 गवाहों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

चार्जशीट में सबूत के तौर पर फॉरेंसिक रिपोर्ट, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, जब्त कारतूस, हथियार और अपराध में इस्तेमाल वाहन, खून के नमूने, आरोपी की मेडिकल जांच रिपोर्ट, घटना की जगह की सीसीटीवी फुटेज और उन होटलों की फुटेज शामिल हैं, जहां शूटर रुके थे।

चार विदेश में छिपे हैं, प्रत्यर्पण की प्रक्रिया जल्द
चालान में चार अन्य आरोपियों के नाम भी शामिल हैं। इनमें मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़, सचिन थापन, अनमोल (लॉरेंस बिश्नोई का भाई) और लिपिन नेहरा शामिल हैं, जो विदेश में छिपे हैं। एसएसपी के मुताबिक जल्द ही उनके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अब पंजाब पुलिस भारत सरकार के साथ मिलकर इन्हें भारत लाने की कोशिश करेगी।
इस मामले में 34 आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया था। 24 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। हत्या में शामिल जगरूप रूपा और मनप्रीत मनु कुस्सा पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। अदालत को उनके मुठभेड़ के बारे में सूचित कर दिया गया है। आठ आरोपी अभी भी हिरासत से बाहर हैं। इनके खिलाफ पूरक चालान पेश किया जाएगा। गौरव तोरा, एसएसपी मानसा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें