मानसा में दलित युवक सुखचैन सिंह का कत्ल
- फोटो : File Photo
मानसा के गांव घरागणा के दलित युवक सुखचैन सिंह हत्या मामले में थाना कोटधरमू के मुखी चन्न सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। इसके अलावा पकड़े गए सभी छह आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है।
जत्थेबंदियों व मृतक के पिता रेशम सिंह की ओर से थाना मुखी को मुअत्तल करने की मांग की गई थी। इसके बाद एसएसपी मानसा मुखविंदर सिंह ने थाना कोटधरमू मुखी चन्न सिंह को लाइन हाजिर करके उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा आरोपी हरदीप सिंह, साधू सिंह, बलवीर सिंह के साथ बाद में गिरफ्तार किए गए बवरीक सिंह बिट्टू, बिट्टा सिंह व सीता सिंह का 17 अक्तूबर तक रिमांड बढ़ाया गया है।
एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि सभी आरोपियों को अदालत में पेश करके उनका रिमांड लिया गया है। इससे पहले कत्ल में इस्तेमाल किए गंडासे व तेज हथियार बरामद किए जा चुके हैं। अन्य आरोपियों से इस मामले में और पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि थाना मुखी चन्न सिंह लाइन हाजिर किया गया है। उनपर लगे आरोपों की जांच की जा रही है।