फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कैप्टन ने तीन साल से शराब नहीं पी, ईमानदारी पर सवाल न उठाएं'

Sat, 31 Dec 2016 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मनप्रीत बादल - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनप्रीत सिंह बादल ने कैप्टन अमरिंदर की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने के लिए अरविंद केजरीवाल की निंदा की है। मनप्रीत ने कहा है कि एक बाहरी व्यक्ति होने के नाते पंजाब की कोई जानकारी न रखने वाले आप नेता को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की ईमानदारी पर सवाल करने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन


मनप्रीत ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर पंजाब के बेटे हैं और उन्होंने राज्य के लिए बहुत से बलिदान दिए हैं। उनके बारे में केजरीवाल अनजान हैं। मनप्रीत ने कहा कि पंजाब और इसके लोगों के हितों की रक्षा करने की बात आने पर कैप्टन अमरिंदर हमेशा से अग्रणी रहे हैं। उन्होंने पंजाब और वास्तव में देश के लोगों की रक्षा के लिए बहादुरी के साथ खेमकरण सेक्टर में गोलियों का सामना किया था, जबकि इसके विपरीत जब भी लोगों को केजरीवाल की जरूरत पड़ी है, वह भाग खड़े हुए हैं।

मनप्रीत बादल ने खुलासा किया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बीते तीन वर्षों से शराब नहीं पी है। उन्होंने कहा कि आप नेता सिर्फ ऐसे निराधार बयान देकर लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें