अभिनेता मनोज वाजपेयी ने समापन समारोह से पहले सत्र का किया शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
अभिनेता मनोज वाजपेयी ने कहा कि अच्छा सिनेमा अच्छी किताब पढ़ने से अच्छा होता है। अच्छा सिनेमा देखने से अच्छे संस्कार मिलते हैं और सामाजिक कुरीतियों का अंत होता है। इसलिए दर्शकों को हमेशा अच्छा सिनेमा देखने का प्रयास करना चाहिए। वाजपेयी रविवार को मैक के आडिटोरियम हाल में आयोजित चार दिवसीय हरियाणा अंतरराष्ट्रीय लघु फिल्म महोत्सव के समापन समारोह के पहले सत्र का शुभारंभ करने के बाद दर्शकों से रू-ब-रू थे।
मनोज वाजपेयी ने कहा कि स्थानीय फिल्मों के विकास के लिए दर्शकों का होना बहुत जरूरी है। दर्शकों को मूलधारा के साथ जोड़ने का काम स्थानीय फिल्मों से ही किया जा सकता है। उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि महोत्सव में 12 देशों की 17 भाषाओं में 65 फिल्में दिखाई गई हैं। इन फिल्मों को दर्शकों ने सराहा है। फिल्म अभिनेता यशपाल शर्मा ने मेहमानों का आभार व्यक्त किया।
यशपाल शर्मा, रामकिशोर, हरिश कटारिया, राम बलहारा, राजीव भाटिया, सीताराम पांचाल, फिल्मी कलाकार बेचैन, हास्य फिल्म कलाकार दरियाव सिंह मलिक ने हरियाणवी सिनेमा को एक मुकाम तक पहुंचाने पर चर्चा की गई।