विधायक गोगी बोले- कांग्र्रेसियों की सरकार में सुनवाई नहीं
अंसध से कांग्र्रेस विधायक शमशेर सिंह गोगी ने आरोप लगाया कि इस सरकार में कांग्रेस विधायकों की कोई सुनवाई नहीं होती है। हर बार समस्याएं उठाता हूं लेकिन आज तक समस्याओं का हल नहीं हुआ है। उन्होंने बिजली बोर्ड के दफ्तर, डॉक्टरों के लिए रिहायशी कालोनी जैसे मुद्दे उठाए।
शून्यकाल में विधायकों को मिले सिर्फ तीन मिनट
शून्यकाल के दौरान विधायकों को अपने इलाके की समस्या रखने के लिए सिर्फ तीन मिनट का वक्त दिया। तीन मिनट पूरे होते ही डिप्टी स्पीकर विधायकों को सदन में बैठने के लिए कह देते थे। इस पर कुछ विधायकों ने नाराजगी भी जताई कि तीन मिनट का समय काफी कम होता है। उधर, कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि सदन में गलत जानकारी देने वाले अफसरों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मेरे दो सवालों के जवाब गलत दिए थे।
पहले दिन तीन विधेयक पेश
- हरियाणा नगर पालिका (संशोधन) विधेयक, 2023
- हरियाणा नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2023
- हरियाणा नगरीय क्षेत्र विकास तथा विनियमन (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2023