फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल के नाम खट्टर का खास संदेश

Sun, 02 Nov 2014 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा दिवस के मौके पर पंजाब सीएम प्रकाश सिंह बादल के नाम एक संदेश दिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पंजाब और हरियाणा भाई-भाई हैं। दोनों राज्यों के बीच भाईचारा है।
विज्ञापन


पंजाब के साथ चंडीगढ़ के मुद्दे को आपसी बातचीत से सुलझा लिया जाएगा। खट्टर ने यह बात हरियाणा राजभवन में 49वें हरियाणा दिवस पर राज्यस्तरीय समारोह में पत्रकारों से बातचीत में कही।

उधर, बीते दिनों शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के संरक्षक व पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा था कि चंडीगढ़ पंजाब का है। वह इसे हर हाल लेकर रहेंगे। चंडीगढ़ पर अपना अधिकार जताने को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच कई बार ठन भी चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन

सरकारी खर्च घटाने को योजना की जरूरत नहीं

मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि प्रदेश में सरकारी खर्चों में कटौती के लिए कोई विशेष योजना और परिपत्र जारी करने की आवश्यकता नहीं है बल्कि ऐसा करना व्यक्ति के स्वभाव में होना चाहिए। तभी इस पर नियंत्रण रखा जा सकता है।

हरियाणा पर 81 हजार करोड़ से अधिक के ऋण और केंद्रीय बिक्री कर की प्रतिपूर्ति के लिए केंद्र सरकार की ओर लगभग सात हजार करोड़ लंबित होने को लेकर पूछे प्रश्न पर खट्टर ने कहा कि केन्द्र सरकार से बातचीत जारी रहेगी और ऋण कम करने के लिए उचित योजना भी बनाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिकता प्रदेश के ढाई करोड़ लोगों की सहज भाव से सेवा करने की है। तीन नवंबर को हरियाणा विधानसभा का पहला सत्र शुरू हो रहा है। इस दौरान नए विधायकों को शपथ, विधानसभा अध्यक्ष का चयन, राज्यपाल का अभिभाषण और अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के वक्तव्य के साथ विधानसभा के अन्य आवश्यक कार्य पूरे किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें