फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से चंडीगढ़ पहुंचे मनोहर लाल, बताया ट्रेन के सफर का सबसे बड़ा फायदा

Wed, 28 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उन्हें बस व ट्रेन में यात्रा करना अच्छा लगता है और सुखद महसूस होता है। वह चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से शताब्दी ट्रेन में पहुंचने पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की मौजूदगी में कहा कि ट्रेन में तीन-चार घंटे की यात्रा के दौरान सब लोगों से भी चर्चा हो जाती है। 

पता चलता है कि वे किस प्रकार महसूस कर रहे हैं और उनसे कई जानकारियां भी मिलती हैं। उन्होंने बताया कि सफर के दौरान लोग अपने-अपने बारे में बताते हैं और सरकार के बारे में भी चर्चा होती है। 
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी एमओयू पर करेगी हस्ताक्षर 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
कुल मिलाकर लोगों को उनका ट्रेन में यात्रा करना एक प्रकार से सुखद लगता है। इससे पहले भी वे कई बार ट्रेन के जरिए दिल्ली से चंडीगढ़ आ चुके हैं।

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी एमओयू पर करेगी हस्ताक्षर 
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय उच्चत्तर शिक्षा के क्षेत्र में तीन विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ जल्द समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करेगा। 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। एमओयू करने वाले तीन विश्वविद्यालयों में रेनमीन यूनिवर्सिटी ऑफ चाइना, एस तोरइग्रोव पव्लोडर स्टेट यूनिवर्सिटी कजाकिस्तान और पव्लोडर स्टेट पेडागोगिकल इंस्टीट्यूट कजाकिस्तान शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें