शेरो-शायरी से एक-दूसरे पर छोड़े तीर
सदन में जवाब देने खड़े हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विपक्ष पर शेरो शायरी के माध्यम से निशाना साधा। मनोहर लाल ने कहा कि वो बोले इतना कि कल अखबार में छप गए, वक्त गुजरा तो आज रद्दी में बिक गए। इसके जवाब में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने पढ़ा कि कुछ देर खामोशी है फिर शोर आएगा, आपका वक्त है हमारा दौर आएगा। पलटवार करते हुए मनोहर लाल बोले, रद्दी पर तोली जाती है तराजू में बिकने से पहले, तुम्हें कोई परख रहा है तो इसमें बुरा क्या है।
शायरी के इस दौर में पूर्व स्पीकर और कांग्रेस विधायक रघबीर कादियान भी कूद गए। कादियन ने स्पीकर से मांग की है कि एक घंटा शायरी के लिए भी फिक्स किया जाए। कादियान ने कहा कि प्रदेश में त्राही त्राही है और आप यहां शेर पढ़ रहे हो। सीएम ने जब उनको बैठने के लिए कहा तो रघबीर कादियान ने भी एक शेयर पढ़ दिया, अगर समझोगे नहीं तो मिट जाओंगे, तुम्हारी दांस्ता भी नहीं होंगी। बीच बीच में भी सीएम और हुड्डा एक-दूसरे पर शायरी के माध्यम से तीर छोड़ते रहे।
जवाब के अंत में फिर मुख्यमंत्री ने ये शब्द पढ़े, हम लोग जमाने के हिसाब से चलें, आज के जमाने में शुभ चिंतक होते जा रहे हैं, आपका शुभ होता जा रहा है और वो चिंतक होते जा रहे हैं। हुड्डा ने कहा कि आपदी दाद देता हूं, आपने राज्यपाल से झूठ बहुत बुलाया है।