फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः शूटर मंजीत खोलेगा प्रॉपर्टी डीलर सोनू शाह मर्डर केस के राज, दो और आरोपियों की तलाश

Tue, 26 Nov 2019 11:02 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर सोनू शाह की हत्या के केस में वांछित शूटर मंजीत को क्राइम ब्रांच तीन दिन के प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ लेकर आई है। आरोपी मंजीत शूटर दिल्ली के तिहाड़ जेल में सजा काट रहा था। सूत्रों के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर मंजीत उर्फ राहुल उर्फ मोटा उर्फ परवा अलग-अलग ठिकानों में छुपा था, जिसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बीते बीते तीन नवंबर को सोनीपत के गांव फरमाना से गिरफ्तार किया था। मंजीत पर पंजाब, हरियाणा समेत राजस्थान में हत्या और फिरौती समेत कई अन्य धाराओं में दर्जनों मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में उसने कबूल किया था कि वह चंडीगढ़ में हुई सोनू शाह हत्या मामले में वांछित है। इसी के आधार पर क्राइम ब्रांच टीम सोमवार को प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ लेकर आई। क्राइम ब्रांच टीम आरोपी से सोनू शाह हत्या मामले पूछताछ करेगी। सूत्रों का कहना है कि मामले में अब पूरी तरह से सोनू हत्या का राज खुलेगा। सूत्रों के अनुसार, सोनू शाह पर गैंगस्टर शुभम और शूटर मंजीत ने गोलियां बरसाई थीं। वारदात के बाद सभी गैंगस्टर पंजाब और हरियाणा के अलग अलग ठिकानों में छिप गए थे।

बता दें कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने प्रोडक्शन वारंट के दौरान कबूला था कि उसने ही सोनू की हत्या करवाई है, क्योंकि सोनू उसके काम में टांग अड़ा रहा था। सोनू को फोन कर कहा भी गया कि वह उनके बीच न आए, लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन


इनकी पुलिस को अभी भी तलाश
हत्या केस में गैंगस्टर लॉरेंस और शुभम से पूछताछ हो चुकी है। सोनू शाह की हत्या का मामला सुलझ तो गया है लेकिन इस केस के कई आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। सोनू की हत्या करवाने के लिए गैंगस्टर राजू बिसौदी ने हत्यारों को भेजा था। पुलिस टीम अब काला राणा और राजू बिसौदी का सुराग लगाने में जुटी हुई है। सूत्रों की मानें तो दोनों आरोपी देश छोड़कर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें