चंडीगढ़। वीनू मांकड़ ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में मणिपुर ने रविवार को सिक्किम को 205 रनों से मात देकर प्लेट खिताब अपने नाम कर लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए मणिपुर ने 47.4 ओवर में 281 रन बनाए। टीम के लिए लकी ने शानदार शतक जड़ते हुए 130 रन की तूफानी पारी खेली, जिससे मणिपुर ने जीत की मजबूत नींव रखी। सिक्किम की ओर से गेंदबाज अबी ने 38 रन देकर 3 विकेट और पेमा ने 36 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
जवाब में सिक्किम की टीम मणिपुर के घातक गेंदबाजी आक्रमण के आगे टिक नहीं सकी और सिर्फ 23 ओवर में 76 रन पर ऑल आउट हो गई। कप्तान डेनरी ने टीम के लिए सर्वाधिक 35 रन बनाए। मणिपुर की गेंदबाजी में युमनाम चिंगखई नंगबा ने 9 रन देकर 3 विकेट और जमीर ने 7 रन देकर 2 विकेट झटके।
इस शानदार प्रदर्शन के साथ मणिपुर ने फाइनल मुकाबले में अपने दबदबे और उत्कृष्ट टीमवर्क का परिचय देते हुए वीनू मांकड़ ट्रॉफी प्लेट खिताब पर कब्जा किया।