फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर की इरोम शर्मिला पहुंचीं चंडीगढ़, तबीयत खराब

Tue, 27 Sep 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आयरन लेडी शर्मिला इरोम चंडीगढ़ के दौरे पर - फोटो : अजय वर्मा
विज्ञापन
16 साल तक कुछ खाए पिए बिना संघर्ष करने वाली आयरन लेडी इरोम शर्मिला चंडीगढ़ पहुंचीं, लेकिन उनकी तबीयत खराब हो गई। वे यहां ग्लोबल यूथ पीस फेस्टिवल में हिस्सा लेने आई हैं और सेक्टर 43 स्थित ज्यूडिशियल एकेडमी में ठहरी हैं।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, शर्मिला इरोम ने यहां प्रेस क्लब में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करना था, लेकिन तबीयत खराब होने के चलते वह कैंसिल कर दी गई। फिलहाल वे आराम कर रही हैं और उन्होंने किसी से भी बात करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन

युवसत्ता के पीस फे​​​स्टिवल में हिस्सा लेने आई हैं

इरोम शर्मिला
फे​स्टिवल का आयोजन एनजीओ युवसत्ता की ओर से किया जा रहा है। यह दो अक्तूबर तक चलेगा। इस इसमें दुनिया भर के 200 से अधिक स्टूडेंट्स हिस्सा लेंगे।

युवसत्ता के संयोजक प्रमोद कुमार ने बताया कि इस 11वें ग्लोबल फेस्ट में सीरिया, लाइबेरिया ,अफगानिस्तान और पाकिस्तान के डेलीगेट्स आ रहे हैं। चंडीगढ़ टूरिज्म,पर्यावरण, इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) और चंडीगढ़ की एनएसएस यूनिट भी हिस्सा ले रही हैं।

साथ ही इस साल फेस्टिवल में ग्लोबल यूथ आइकॉन अवार्ड से चार लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें