फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: लगातार चोरियों से मनीमाजरा के व्यापारी हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। शहर के बाजारों में बढ़ रही चोरियों की वारदातों से व्यापारी परेशान हैं। चोर दुकानों में घुसकर चोरियों की घटना को अंजाम दे रहे हैं। यही नहीं मनीमाजरा के बाजारों में एक ऐसा गिरोह भी सक्रिय हो गया जो कुछ सूंघाकर महिला के पैसे और गहने तक लूटा रहा है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह इस तरह की घटना हुई है। वहीं, मंगलवार को मोरीगेट बाजार में बाबू खान नामक व्यक्ति की इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की दुकान के गल्ले से चोर 65 हजार रुपये ले गया। मोरी गेट बाजार के प्रधान प्रदीप बागरा और संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान ओम प्रकाश बुद्धिराजा ने पुलिस के अधिकारियों से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द मनीमाजरा में स्थायी थाना प्रभारी लगाया जाए ताकि इलाके की कानून व्यवस्था में सुधार हो सके। दुकानदार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
ओम प्रकाश बुद्धिराजा ने बताया कि रोजाना दुकानों में चोरियां हो रही हैं। खासकर मोरीगेट बाजार में चोरों का गिरोह सक्रिय है।
इसी बाजार में रोजाना बुद्धिराजा सुपर मार्केट में भी चोरी हो रही है। इसी तरह रामा मार्केट में चोरियां हो रही हैं। पुलिस को शिकायत की जा रही है, पर सुनवाई नहीं हो रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि मनीमाजरा पुलिस स्टेशन में कोई पिछले 3- 4 महीने से कोई स्थाई पक्का एसएचओ नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें