मनीमाजरा। वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश की अनुपालना न करने पर मनीमाजरा के थाना प्रभारी नीरज सरना को सोमवार रात लाइन हाजिर कर दिया गया। इस संबंध में आदेश एसएसपी कंवरदीप कौर ने जारी किए हैं।
पुलिस सूत्रों की मानें तो वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना प्रभारी नीरज सरना को एक पीओ पर मामला दर्ज करने के लिए कहा था। इसके बावजूद एफआईआर दर्ज न करने पर वरिष्ठ अधिकारियों ने यह कार्रवाई की है। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इससे पहले भी दो बार इंस्पेक्टर नीरज सरना ने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों का पालन नहीं किया था। बता दें कि मई महीने में नीरज सरना को मनीमाजरा थाना प्रभारी का चार्ज सौंपा गया था। फिलहाल, पुलिस विभाग की ओर से आईटी पार्क थाना प्रभारी जसपाल को मनीमाजरा थाना प्रभारी का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है।