मनीमाजरा। थाना पुलिस मनीमाजरा के कर्मियों को मनीमाजरा टाउन से एक मोबाइल फोन मिला है। फाेन के अंदर सिम नहीं है और वह लॉक है। ग्रे रंग को यह आई-फोन 11 प्रो मैक्स काफी महंगा फोन है। मनीमाजरा थाना पुलिस के अधिकारियों ने अपने सीनियर अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी देकर एक सूचना जारी की है कि जिस भी व्यक्ति का यह फोन गिरा है, वह मनीमाजरा पुलिस स्टेशन में आकर इसका बिल दिखाकर ले जा सकता है। इसके लिए पुलिस में मनीमाजरा थाना प्रभारी का मोबाइल नंबर 9779580950 और थाना मुंशी का मोबाइल नंबर 6283289566 भी जारी किया है। जिसको भी इस मोबाइल फोन के बारे में कोई जानकारी है, वह इन नंबरों पर फोन जा मैसेज कर बता सकता है।