फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मनीमाजरा को पानी संकट से राहत, नया वॉटर टैंकर भेंट किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। मनीमाजरा इलाके में पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत देने के उद्देश्य से चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने सांसद निधि फंड से खरीदे गए विशेष पानी के टैंकर को बुधवार को मनीमाजरा स्थित नगर निगम सब-ऑफिस से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की, पूर्व मेयर सुरिंदर सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत ढिल्लो और प्रदेश सचिव इमरान मंसूरी भी उपस्थित रहे।
सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि मनीमाजरा सहित शहर के जिन इलाकों में पानी की समस्या आती है, वहां इस टैंकर के माध्यम से समय पर पानी पहुंचाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है और आवश्यकता के अनुसार भविष्य में और पानी के टैंकर उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान चंडीगढ़ माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के अध्यक्ष आसिफ चौधरी, ब्लॉक प्रधान संजीव गाबा, पब्लिक हेल्थ विभाग के एसडीओ जोगिंदर कुमार, के.आर. महाजन, संजय भजनी, आर.पी. शर्मा, शाम सिंह, फतेह सिंह, नेतराम राणा, शमीम अहमद, भारत भूषण गोयल, गुलशन संजू और मोहम्मद इरफान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें