फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हरमिलाप सत्संग मंदिर में वार्षिक उत्सव की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। श्री हरमिलाप सत्संग मंदिर का वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। उत्सव का आयोजन सेवक सभा एवं महिला संकीर्तन मंडल की ओर से किया गया। इस अवसर पर मंदिर में श्रीरामायण एवं श्री गुरु गाथा का अखंड पाठ रखा गया। भजन संध्या में नवयुवकों ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी, वहीं महिला मंडली ने संकीर्तन किया। गुरुदेव हरमिलापी महाराज के शिष्य गुरदीप ने ध्वजारोहण किया और श्रद्धालुओं को संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें