फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीमाजरा अस्पताल में सितंबर में खुलेगी केमिस्ट शॉप

Sun, 28 Aug 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़
विज्ञापन
medicine - फोटो : File
विज्ञापन
सिविल अस्पताल मनीमाजरा में सितंबर में केमिस्ट शॉप खुल जाएगी। मनीमाजरा के भाजपा नेता सुशील जैन ने सांसद किरण खेर से मुलाकात कर केमिस्ट शॉप खोलने की मांग की थी। सुशील जैन ने बताया कि सांसद ने स्वास्थ्य सचिव अनुराग अग्रवाल को अस्पताल में केमिस्ट शॉप खोलने की बात कही।
विज्ञापन


स्वास्थ्य सचिव ने सांसद को बताया कि अगले माह तक मनीमाजरा सिविल अस्पताल में केमिस्ट शॉप खोल दी जाएगी। शॉप खोलने की सारी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।  वहीं सुशील जैन ने बताया कि उन्होंने सांसद से अस्पताल में कैंटीन खुलवाने के लिए भी आग्रह किया था।

इस पर सांसद ने एसडीएम से बात करने का आश्वासन दिया। जैन ने बताया कि उन्होंने सांसद के समक्ष शिवालिक गार्डन के सामने वाले प्लेे ग्राउंड में खिलाड़ियों को ड्रेस चेंज करने के लिए रूम, शौचालय और दर्शक दीर्घा बनाने की मांग रखी है। इस ग्राउंड पर नगर निगम की ओर से इन दिनों फुटबाल, बास्केट बॉल, वालीबाल और बैडमिंटन कोर्ट बनाया जा रहा है। इस मैदान में रात में खेलने के लिए दो हाई मास्ट लाइट लगाई गई है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें