श्री गुरु माणिकनाथ सेवा समिति पट्टी डागर (टिहरी गढ़वाल) चंडीगढ़ माणिक नाथ यात्रा आयोजित करने की तैयारी कर ली है।
समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र प्रसाद ने बताया कि 29 मई को चंडीगढ़ से जत्था रवाना और 2 जून को वापस होगा। अभी तक 70 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है।
उन्होंने बताया कि 31 मई को उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल पट्टीडागर पिपली धार गांव कोठार से श्री गुरु माणिकनाथ की गुफा तक एक दिन की पैदल यात्रा होगी।
यह यात्रा करीब 15 किलोमीटर की होगी। गहन जंगल में यात्रा होगी। शाम को माणिक नाथ के दर्शन के बाद उसी दिन जत्था लौट जाएगा।
इच्छुक लोग एससीओ नंबर 68 केशोराम कांप्लेक्स सर्कुलर रोड बुड़ैल सेक्टर-45 में संपर्क कर सकते हैं। यह यात्रा चंडीगढ़ से शुरू होकर हरिद्वार ऋषिकेश, श्री नगर होते हुए माणिकनाथ पहुंचेगी।