फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मनदीप बराड़ को हरियाणा ने किया रिलीव, आज यूटी प्रशासन कर सकते हैं जॉइन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। वर्ष 2005 बैच के आईएएस मनदीप सिंह बराड़ को हरियाणा सरकार ने सोमवार को रिलीव कर दिया है। वह मंगलवार को यूटी प्रशासन जॉइन कर सकते हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 17 अगस्त को बराड़ के इंटर-कैडर डेपुटेशन की मंजूरी दी थी। शहर में 14 जून से गृह सचिव का पद खाली था। एमएचए ने उनके नाम की मंजूरी दी थी। बराड़ यूटी प्रशासन में गृह सचिव का पद संभाल सकते हैं। इसके अलावा भी उन्हें अन्य कई विभाग सौंपे जाएंगे। 17 अगस्त को बराड़ के इंटर-कैडर डेपुटेशन को मंजूरी देने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी राकेश कुमार सिंह ने 20 अगस्त को उन्हें रिलीव करने के लिए हरियाणा सरकार के चीफ सेक्रेटरी को पत्र लिखा था। हरियाणा में चुनाव होने की वजह से हरियाणा ने बराड़ को रिलीव करने की फाइल चुनाव आयोग को भेजी थी। आयोग से अनुमति मिलने में देरी हो गई। इस वजह से करीब 20 दिन बाद उन्हें हरियाणा ने सोमवार को रिलीव किया। बराड़ हरियाणा में सांस्कृतिक सचिव के अलावा सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक की जिम्मेदारी निभा रहे थे। बता दें कि यूटी प्रशासन में वित्त सचिव और निगम आयुक्त का पद भी खाली है। दोनों पदों के लिए पंजाब ने अधिकारियों का पैनल भेज दिया है लेकिन केंद्र ने अब तक किसी की नियुक्ति नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें