फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव मंगल के नौनिहालों ने सिखाया प्यार करना

Tue, 12 Nov 2013 10:34 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेज पर बच्चों ने परिवार और समाज से जुड़े अनुभवों को इस तरह पेश किया कि बड़ों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया। एकदम मंझे हुए कलाकारों की तरह बच्चों की डेढ़ घंटे की प्रस्तुति पर कोई भी अपनी सीट से हिलने की हिम्मत नहीं जुटा सका।
विज्ञापन


सेक्टर-21 स्थित मानव मंगल हाई स्कूल का सोमवार शाम वार्षिक कल्चरल समारोह फिएस्टा-2013 का शानदार आगाज हुआ। दो दिन के फेस्ट के पहले दिन बच्चों ने कमाल की प्रस्तुति दी। स्कूल प्रिंसिपल संजय सरदाना ने स्कूल रिपोर्ट में साल भर की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

सेक्टर-64 मोहाली के मानव मंगल स्मार्ट स्कूल के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का आगाज बच्चों के भक्ति गीत के साथ हुआ।

बच्चों ने स्टेज पर दिखाया कि भगवान किस तरह हर इंसान से प्यार और उसका ख्याल रखता है। बच्चों ने अपनी प्रस्तुति में आज के दौर में पैसे के पीछे भागते इंसान की कहानी को भी बखूबी दिखाया।
विज्ञापन


अकेले होते परिवार में दादा-दादा को अलग करने की स्किट ने सभी दर्शकों को भावुक कर दिया। बच्चों ने दिखाया कि परिवार के बुजुर्ग लोगों को भी हमें कुछ समय देना चाहिए।

प्राइमरी विंग के बच्चों ने देश की सरहद पर सैनिकों के त्याग को पेश किया। कार्यक्रम में पर्यावरण की अनदेखी के कारण भूकंप और अन्य प्राकृतिक आपदाओं को भी स्किट के माध्यम से पेश किया गया। उत्तारखंड त्रासदी में मरे लोगों के लिए बच्चों की खास प्रस्तुति पेश की गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बच्चों ने वेस्टर्न के अलावा पंजाबी भंगड़े की प्रस्तुति ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें