एचडीएफसी एटीएम के सामने धन निकासी के लिए लगी उपभोक्ताओं की लंबी लाइन।
- फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के बाद बैंक में 'काली करतूतों' के कारण बैंक ने मैनेजर समेत 4 को नौकरी से निकाल दिया है। सभी ने डयूटी से गद्दारी की थी। जानकारी के मुताबिक बैंक ने चंडीगढ़ के सेक्टर 15 स्थित एचडीएफसी ब्रांच के ब्रांच मैनेजर और तीन अन्य कर्मचारियों को नौकरी से टर्मिनेट कर दिया है।
बैंक के प्रवक्ता राजीव बनर्जी ने बताया कि बैंक को पता चला था कि शहर में शादियों का सीजन चल रहा है। उक्त ब्रांच के मैनेजर व कर्मचारियों ने अपने परिजनों व जानकारों को शादियों के लिए आरबीआई की गाइड लाइंस की अनदेखी करते हुए उनके नोट बदले।