फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले को उम्रकैद

Fri, 31 Oct 2025 02:07 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अदालत ने दोषी पर 25 हजार का जुर्माना भी लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। पांच साल पहले अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या करने वाले मनीमाजरा निवासी जरनैल सिंह उर्फ काला को जिला अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

मामला 4 फरवरी 2020 का है। जरनैल सिंह ने अपनी पत्नी मंजीत कौर की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने जरनैल के भाई सज्जन सिंह की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया था। शिकायत के अनुसार वारदात वाली सुबह करीब साढ़े चार बजे जरनैल की बेटी रोते हुए अपने चाचा सज्जन सिंह के घर पहुंची। सज्जन जब भाई के घर गया तो देखा कि जरनैल सिंह हाथ में कुल्हाड़ी लिए खड़ा था और जमीन पर मंजीत कौर का खून से लथपथ शव पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे देख सज्जन ने शोर मचाया। इसके बाद पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए तभी जरनैल मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वारदात के तीसरे दिन ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।सज्जन सिंह ने पुलिस को बताया था कि जरनैल को शराब की बुरी लत थी और वह अकसर नशे में पत्नी मंजीत कौर के साथ मारपीट करता था। उसके तीन बच्चे हैं। इनमें बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। नशे की वजह से घर में आए दिन झगड़े होते रहते थे। वारदात वाले दिन भी झगड़े के बाद गुस्से में आकर जरनैल ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें