बच्ची की हत्या और रेप के दोषी युवक को नाबालिग होने के कारण 2 साल बाद रिहाई मिल गई तो उसने बाहर आते ही बच्चे से कांड कर दिया। घटना, दादरी-रोहतक मुख्य मार्ग स्थित एक मंदिर के समीप हुई। युवक ने कमरे में ले जाकर बच्चे के साथ कुकर्म किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर मंगलवार को चरखी दादरी न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश
रेप, रोती हुई लड़की, तनावग्रस्त लड़की
- फोटो : Demo Pic
एक गांव निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया कि कस्बा निवासी नवीन सोमवार शाम गली में खेल रहे उसके चार वर्षीय बेटे को बहला फुसलाकर उठाकर ले गया। परिजनों ने बेटे की काफी तलाश की तो किसी ने बताया कि एक युवक बच्चे को एक सुनसान कमरे में लेकर गया। जब वे मौके पर पहुंचे तो युवक रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
पुलिस ने देर शाम को ही आरोपित और बच्चे का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएचओ अजीत सिंह ने बताया कि आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार करके चरखी दादरी कोर्ट में किया। जहां से कोर्ट ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
हत्या और दुष्कर्म प्रयास में जा चुका है जेल
rape
- फोटो : Demo Pic
6 नवंबर 2012 को एक 6 साल की लड़की को परचून की दुकान से कुरकुरे दिलवाने के बहाने से जोहड़ पर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया था। लड़की के रोने पर उसने दुष्कर्म तो नहीं किया। लेकिन किसी को बताने के डर से युवक ने लड़की की हत्या करके उसे रामेश्वर तालाब में फेंक दिया था।
इस मामले में डीएसपी दादरी की जांच में संदिग्ध भूमिका के चलते तत्कालीन एसपी बी सतीश बालन को पंचायत में हाथ जोड़कर पुलिस की ओर से माफी भी मांगनी पड़ी थी। आरोपी को उस समय नाबालिग होने के कारण उसे बोस्टल जेल भेजा गया था। जो कि 2 साल कुछ महीने बाद ही रिहा कर दिया गया।