फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्तसरः थाने में युवक ने निगला स्प्रे, जेब में मिला कागज, व्यवसायी को ठहराया जिम्मेदार

Sat, 30 Nov 2019 01:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तसर (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

थाना सदर मुक्तसर में देर शाम पहुंचे गांव कोटली देवन निवासी एक किसान परिवार के युवक ने स्प्रे निगल लिया। युवक की इस हरकत से जहां पुलिस में अफरा-तफरी मच गई। वहीं युवक की हालत एकदम बिगड़ने लगी। बताते हैं कि पुलिस ने युवक को अपनी गाड़ी में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


मगर गंभीर हालत के चलते उसे मुक्तसर के ही एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। हालांकि युवक की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। उसकी जेब से मिले कागज पर उसने एक व्यवसायी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए खुदकुशी के लिए मजबूर करने की बात लिखी है।

विज्ञापन

जानकारी अनुसार जिले के गांव कोटली देवन निवासी स्वर्ण सिंह पुत्र जसकरन सिंह शाम को करीब साढ़े चार बजे थाना सदर पहुंचा। युवक ने हाथ में एक शीशी पकड़ी हुई थी। वहां जाकर उसने स्प्रे निगल लिया। स्प्रे पीते ही युवक जमीन पर जा गिरा और उसकी हालत बिगड़ने लगी। पुलिस ने अपनी गाड़ी में तुरंत उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। 

मगर उसकी गंभीर हालत के कारण पहले मुक्तसर के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया लेकिन बाद में फरीदकोट रेफर कर दिया गया। उसके पास से एक कागज बरामद हुआ है जिस पर युवक ने लिखा है कि विक्की सिंह बुधराम रंगा वाला के कारण अपनी जान दे रहा है। युवक के पिता जसकरन सिंह का कहना है कि उसके बेटे को विक्की सिंह बुधराम रंग वाले की ओर से नाजायज तौर पर परेशान किया जा रहा है। 

वे उसके बेटे से करीब सात लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। जबकि उसके बेटे ने उनका कोई रुपया नहीं देना है। इसी मामले में बीते दिन उनके घर पर पुलिस भी आई थी। जिससे वे मानसिक रुप से परेशान था। उधर, डीएसपी तलविंदर सिंह का कहना है कि किसान ने थाने में स्प्रे निगली है तो कोई बात तो जरूर होगी। वह मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें