युवक ने फाड़ी पुलिस वाले की वर्दी
- फोटो : Demo Pic
रांग साइड से आ रहे नशे में टल्ली एक बाइक सवार को जब पुलिस वाले ने रोका तो आरोपी व्यक्ति पुलिस मुलाजिम से उलझ गया। इस दौरान उसने पुलिस मुलाजिम से गाली गलौच की। साथ ही भागने की कोशिश करने लगा। तो पुलिस मुलाजिम ने उसे दबोच लिया। इसके बाद वह पुलिस मुलाजिम से छूटने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान उसने मुलाजिम की वर्दी तक फाड़ दी गई। इसके बाद पुलिस ने गुरप्रीत सिंह नाम के व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
शिकायत में पुलिस मुलाजिम सुरेश सिंह ने बताया कि वह ट्रैफिक जोन-2 में तैनात है। उसकी डयूटी फेज-7 की लाइटों पर थी। शाम साढ़े सात बजे के करीब आरोपी पेट्रोल पंप की साइड से होकर रांग साइड से आया। जिसने कोई नशा किया हुआ था। साथ ही उन्होंने उसे रोक लिया। इस दौरान बहसबाजी तक की नौबत आई। पुलिस मुलाजिम का आरोप था कि इस दौरान गुरप्रीत सिंह ने उसकी वर्दी फाड़ दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया था।
बहन के बयानों पर मिल गई जमानत :
इस दौरान जब आरोपी को अदालत में पेश किया गया तो उसने बातया कि गुरप्रीत सिंह उसे छोडने के लिए जा रहे थे। इस दौरान नाके पर उन्हें पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान पुलिस मुलाजिम ने गलत भाषा का प्रयोग किया। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी को जमानत दे दी है।
पहले भी हो चुके हैं इस तरह के मामले :
यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। कुछ दिन पहले फेज-11 में एक तेज रफ्तार कार ने नाके पर खड़े पुलिस मुलाजिम को हिट कर दिया था। मुलाजिम की वर्दी तक फाड़ दी थी। जिसमें पुलिस मुलाजिम की टांग फ्रैक्चर हो गई थी। जिसे गंभीर हालत में चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच में भर्ती करवाया गया था। इसी तरह एयरपोर्ट रोड पर नाके दौरान एक पुलिस मुलाजिम की वर्दी फाड़ दी गई थी ।