फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की डोली से पहले ही उठ गई खुद की अर्थी

Wed, 04 Feb 2015 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी का रिश्ता पक्का हो गया। बस शादी की तारीख ही तय करनी बाकी रह गई...लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। बेटी की शादी की तारीख तय करने की उधेड़बुन में उसकी मौत की घड़ी आ गई।
विज्ञापन


यह वाकया है बखतारपुर गांव का। गांव के पास सोमवार देर रात सड़क हादसे में गोरछी गांव निवासी पटवारी मनोज शर्मा की मौत हो गई। वहीं उसका सहयोगी दर्शन भी गंभीर रूप से घायल हो गया। झज्जर के मातनहेल गांव में कार्यरत पटवारी अपनी बेटी की शादी की तैयारी में जुटा था।

इसी सिलसिले में वह ड्यूटी से लौटते समय जैनावास गांव में बहन से मिलकर सहयोगी दर्शन के साथ अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान सोमवार रात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। परिजनों ने बताया है कि मनोज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्शन के पैर टूट गए।
विज्ञापन


घायल को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मनोज के शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

पहले हादसे में बच गई थी जान

घायल दर्शन ने बताया कि वे झज्जर से पहले मनोज की बहन से मिलने के लिए जैनावास चले गए। वहां से देर रात वे सिवानी होकर गांव गोरछी वापस जा रहे थे। सामने से आ रहे वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

परिजनों ने बताया कि काफी समय पहले भी मनोज सड़क हादसे का शिकार हो चुका था। उस वक्त मनोज की जान बच गई, लेकिन चोट के बाद शरीर कम ही काम कर पा रहा था। हादसे के बाद से वह गांव के ही अपने एक साथी दर्शन को सहायक के रूप में अपने साथ रखने लगा था।

घर में चल रही थी शादी की तैयारियां
मृतक के भाई संजय ने बताया है कि मनोज शर्मा को दो बेटियां व एक बेटा हैं। बड़ी बेटी की हाल ही में शादी करनी थी। शादी को लेकर तैयारियां भी चल रही थीं, केवल तारीख तय करनी बाकी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें