जीरकपुर में अंबाला-चंडीगढ़ रोड पर सोमवार दोपहर बाद हुए हादसे में 33 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह चंडीगढ़ के एक निजी इंस्टीट्यूट में जॉब करता था।
पुलिस के अनुसार, अनुज कलसी निवासी लाडवा (हरियाणा) सोमवार दोपहर एक्टिवा से डेराबस्सी की ओर जा रहा था। अनुज जब ओवरब्रिज पर पहुंचा तो उसके आगे जा रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। अनुज का संतुलन बिगड़ने से एक्टिवा ट्रक में घुस गया।
हादसे में अनुज बुरी तरह से घायल हो गया। उसे डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
वहीं, पुलिस ने ट्रक चालक विजय चंद्र वर्मा निवासी पंचकूला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस कारण मुख्य मार्ग पर जाम लग गया।