सेक्टर-19 रेलवे फाटक के नजदीक शुक्रवार सुबह ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मूल रूप से लखनऊ के गांव सरियां निवासी संतोष सेक्टर-19 में आइस्क्रीम की रेहड़ी लगाता था। हादसे के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।