फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान कौर डेराबस्सी के आयुर्वेदिक अस्पताल में दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अंतरराष्ट्रीय वेटरन एथलीट मान कौर (105) को वीरवार को डेराबस्सी के देवी नगर में स्थित शुद्धि आयुर्वेदिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां पर उनका आयुर्वेद से इलाज होगा। मान कौर के बेटे गुरदेव सिंह ने बताया कि सुबह 11.30 बजे मां को लेकर अस्पताल पहुंचे। मान कौर को देखने आचार्य मुनीष पहुंचे। उन्होंने भरोसा दिया कि मान कौर का पूरा ख्याल रखा जाएगा। उनके इलाज में किसी भी तरह की दवाइयां मंगवानी पड़ीं तो वह मंगवाई जाएंगी।
विज्ञापन

मान कौर को अस्पताल के कमरा नंबर 101 में रखा गया है। उनके साथ उनके बेटे गुरदेव सिंह भी रहेंगे। मान कौर की देखरेख अस्पताल के डॉक्टरों की टीम कर रही हैं। गुरदेव सिंह ने बताया कि अस्पताल का माहौल काफी बेहतर है। उम्मीद है कि बेहतर इलाज मिलेगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर में आर्गेनिक सब्जियां उगाई जाती हैं। इन सब्जियों को यहां पर इलाज करवाने वालों को दी जाती हैं। गुरदेव सिंह ने बताया कि अस्पताल में गॉल ब्लेडर के कैंसर का इलाज तो होगा ही इसके साथ ही उन्हें पता चला है कि मान कौर के रीढ़ की हड्डी में भी कुछ समस्या है, जिसकी वजह से उनकी मां अपने पैरों पर ठीक तरह से नहीं चल पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें