फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: दोस्त के साथ जा रहे युवक की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

Sun, 22 Jan 2023 11:08 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गांव शामड़ी लोहचब निवासी रामनिवास ने गन्नौर थाना पुलिस को बताया कि वह हरियाणा रोडवेज में परिचालक है। उनका बेटा राहुल शनिवार को अपने दोस्त गांव के ही मोहित के साथ काम के सिलसिले में गन्नौर आया था। रात को जब वह गुमड़ के पास पहुंचे तो उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
गन्नौर पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव गुमड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव शामड़ी लोहचब निवासी रामनिवास ने गन्नौर थाना पुलिस को बताया कि वह हरियाणा रोडवेज में परिचालक है। उनका बेटा राहुल शनिवार को अपने दोस्त गांव के ही मोहित के साथ काम के सिलसिले में गन्नौर आया था। रात को जब वह गुमड़ के पास पहुंचे तो उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मामले का पता लगने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो राहुल का शव पड़ा मिला। वह अपने बेटे के शव को निजी वाहन में लेकर महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचे। मोहित को भी पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व बाद में महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर में भर्ती कराया गया। रामनिवास ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रामनिवास ने पुलिस को बताया कि राहुल उनका इकलौता बेटा था। उनके पास अब एक बेटी भारती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें