फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: पैसों के लिए डाल रहे थे दबाव, युवक ने जहर निगला, अस्पताल में हुई मौत

Sat, 22 Feb 2020 01:03 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

पॉलिसी के हिसाब में गड़बड़ी का नाम लेकर भाई रणधीर सिंह नगर निवासी कमल छाबड़ा ने साथियों के साथ न्यू शिमलापुरी निवासी गुरदीप सिंह को फिरोज गांधी बाजार से अगवा कर लिया। अगवा करने के बाद आरोपी गुरदीप को डाबा रोड ले गए और मारपीट की। इसे बर्दाश्त न करते हुए गुरदीप ने जहर निगल लिया। 

विज्ञापन


इससे उसकी तबीयत खराब हो गई। वहीं लोग उसे डीएमसी अस्पताल छोड़कर चले गए। डीएमसी में एक दिन बाद पीड़ित की मौत हो गई। सूचना पर थाना डिवीजन पांच की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गुरदीप की पत्नी शरणजीत कौर की शिकायत पर कमल और उसके साथियों पर मामला दर्ज कर लिया है।

शरणजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति का फिरोज गांधी मार्केट में दफ्तर है। उनके साथ एक बुजुर्ग अंकल रहते हैं। उनकी पॉलिसी का 50 लाख रुपये का कोई हिसाब है। आरोपी उसी हिसाब को लेकर उसके पति गुरदीप पर दबाव डाल रहे थे। 19 फरवरी को गुरदीप अपने दफ्तर में थे। इसी दौरान आरोपी उनके पति को अगवा कर अपने साथ डाबा एरिया ले गए। 
विज्ञापन


वहां आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसको काफी जलील किया। इसके बाद गुरदीप ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। गुरदीप ने इसकी जानकारी अपनी पत्नी को दी। जब शरणजीत कौर ने आरोपियों से बात की तो उन्होंने बताया कि वह उसे डीएमसी छोड़कर आ गए हैं। वह अस्पताल पहुंचीं और आरोपियों के बारे में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें