फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पत्नी को मनाने गया था ससुराल, न आने पर शराब पीकर हुआ बेसुध, लावारिस कुत्तों ने नोचकर मार डाला

Mon, 29 Apr 2024 04:43 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)

सार

हरदीप लेबर का काम करता है, लेकिन वह शराब पीने का आदी था। इसी कारण उसका अपनी पत्नी के साथ घरेलू विवाद चल रहा था। झगड़ा होने के कारण वह अपने मायके गांव रामगढ़ चली गई थी। वह उसे मनाने गांव रामगढ़ गया। पत्नी के इनकार पर हरदीप ने रास्ते में शराब पी और वहीं बेसुध होकर गिर गया। गांव में घूम रहे कुत्तों ने उसे नोच-नोचकर मार डाला।
विज्ञापन
युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू विवाद में लड़कर मायके गई अपनी पत्नी को मनाने पहुंचे व्यक्ति को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला। मृतक की पहचान हरदीप सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी मलासिया भाईका के रूप में हुई है। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है, लेकिन परिजनों को इसके बारे में सोमवार सुबह पता चला।
विज्ञापन


इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर दोपहर बाद सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। 

मृतक की मां स्वर्ण कौर ने बताया कि उसका बेटा हरदीप लेबर का काम करता है, लेकिन वह शराब पीने का आदी था। इसी कारण उसका अपनी पत्नी के साथ घरेलू विवाद चल रहा था। झगड़ा होने के कारण वह अपने मायके गांव रामगढ़ चली गई थी। रविवार को उसका बेटा अपनी पत्नी को मनाने के लिए गांव रामगढ़ चला गया। वहां पर पत्नी ने आने से इनकार कर दिया, तो हरदीप ने रास्ते में शराब पी ली होगी। इसके बाद वहीं बेसुध होकर सड़क पर ही गिर गया होगा। इसी दौरान गांव में घूम रहे लावारिस कुत्तों ने उसे नोच-नोचकर मौत के घाट उतार दिया। परिजनों ने बताया कि उन्हें इस संबंधी सोमवार को उस समय पता चला जब गांव के लोगों ने शव को देख कर उन्हें बताया। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई । पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखवा दिया था।
विज्ञापन


मृतक दो बच्चों का पिता था
जांच अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि मृतक को लावारिस कुत्तों ने नोचने के साथ-साथ उसकी दोनों बाजुओं व टांगों से मास नोच कर खा लिया था। ऐसा लगता था कि शराब के नशे में बेसुध हुए युवक को पता ही नहीं चला कि उसको कुत्ते खा रहे है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृतक दो बच्चों का पिता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें