फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अंबाला चंडीगढ़ हाईवे पर एक किलो अफीम के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लालडू। अंबाला चंडीगढ़ हाईवे पर लैहली टी पॉइंट के पास पुलिस ने एक व्यक्ति को एक किलो अफीम के साथ पकड़ा है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान विजेन्द्र सिंह उर्फ विजय के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि विजेन्द्र सिंह उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बंदोली का निवासी है। लैहली पुलिस गश्त के दौरान लैहली टी पॉइंट पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति बैग लिए पैदल आता दिखा। पुलिस को देखकर वह पीछे मुड़ने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली। तलाशी में बैग से एक किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें