फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ड्रोन के जरिये पाकिस्तान से हथियार और हेरोइन मंगवाने वाला काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
खिलचियां पुलिस ने दलेर सिंह से बरामद किया ड्रोन, दूसरे तस्कर की तलाश जारी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। ड्रोन के जरिये पाकिस्तान से हथियार और हेरोइन मंगवाने वाले गिरोह के एक सदस्य को खिलचियां पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक ड्रोन बरामद किया है। इस दौरान ही इस तस्कर का दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

वहीं, दूसरी तरफ डीआईजी बाॅर्डर रेंज राकेश कौशल ने बताया कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने दावा किया है कि बाॅर्डर के पास गांवों में नेटवर्क काफी मजबूत किया गया है। पुराने तस्करों का भी डाटा खंगाला जा रहा है। दो तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने काबू किए आरोपी की पहचान तरनतारन जिला के खालड़ा थानातंर्गत गांव राजोके निवासी दलेर सिंह के रूप में बताई। जबकि उसके फरार साथी की पहचान महावीर सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी ड्रोन के जरिये पाकिस्तान से हेरोइन और हथियार मंगवाते हैं। यह भी सूचना थी कि वे नशे की खेप लेकर खिलचियां थानाक्षेत्र में घूम रहे हैं। इसके बाद दलेर सिंह को काबू कर लिया। उसके कब्जे से एक ड्रोन बरामद हुआ। ड्रोन की उड़ान का पता लगाने के लिए उसे फोरेंसिक लैब में भेजा है। उसकी जीपीएस मेपिंग के जरिये ड्रोन के रूट का पता लगाया जा रहा है। आरोपी दलेर सिंह ने माना कि वह अपने साथी के साथ मिलकर राजाताल, बुर्ज क्षेत्र में पाकिस्तान से नशे की खेप मंगवाकर ठिकाने लगा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें