फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: पुलिसकर्मियों ने पीट-पीटकर ली थी पिता की जान, सीबीआई जांच की मांग लेकर बेटा पहुंचा हाईकोर्ट

Sun, 24 Jul 2022 08:00 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

याची ने कहा कि मामले की जांच एसडीएम को सौंपी गई, लेकिन अब तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। हाईकोर्ट से अपील की गई कि इस मामले में हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया जाए।
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस पर पिता की बेरहमी से पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग को लेकर बेटे ने हाईकोर्ट से फरियाद लगाई है। याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ के प्रशासक, गृह सचिव व सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

विज्ञापन


याचिका दाखिल करते हुए इंदिरा कालोनी निवासी लक्ष्मण ने हाईकोर्ट को बताया कि चांदनी नामक महिला व उसके पति की शिकायत पर 23 जुलाई 2018 को पुलिस याची के घर पहुंची थी। याची के घर पर ही उसके पिता सुखराज की बेरहमी से पिटाई की गई। इसके बाद उन्हें पीटते हुए आईटी पार्क पुलिस स्टेशन ले गए। जब इसकी सूचना याची को मिली तो वह पुलिस स्टेशन पहुंचा। वहां पर उसके पिता की स्थिति मार-मारकर ऐसी कर दी गई थी कि वह बात करने तक में सक्षम नहीं थे। 

याची ने पुलिस अधिकारियों को उसके पिता के बीमार होने की बात बताई और ओपीडी कार्ड भी दिखाया। पुलिस ने याची के पिता की हालत को देखते हुए उसे घर ले जाने की अनुमति दे दी। इसके बाद याची के पिता की मौत हो गई और मामले की शिकायत दी गई, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। जब मोहल्ले के लोग और मीडिया वाले आए तो जाकर डीडीआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


याची ने बताया कि इसके बाद जांच एसडीएम को सौंपी गई, लेकिन अब तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। हाईकोर्ट से अपील की गई कि इस मामले में हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया जाए। साथ ही मामले की जांच सीबीआई या किसी स्वतंत्र एजेंसी को सौंपी जाए। पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए याची ने मुआवजे के तौर पर 50 लाख रुपये जारी करने की अपील की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें