फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल विज बोले- ममता बनर्जी राकेश टिकैत बनना चाहती हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल में काम तमाम हो चुका

Thu, 11 Mar 2021 04:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ममता बनर्जी और अनिल विज। - फोटो : फाइल फोटो।
विज्ञापन

नंदीग्राम में ममता बनर्जी पर हुए कथित हमले को लेकर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने बड़ा बयान दिया है। अनिल विज ने कहा कि ममता बनर्जी राकेश टिकैत बनना चाहती हैं। वे चाहती है कि थोड़े आंसू बहाकर लोगों की सहानूभूति बटोर ली जाए। लेकिन पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का काम तमाम हो चुका है। उनको कोई ऐसी चोट नहीं लगी है कि वह इतना प्रचार कर रही हैं। 

विज्ञापन


ममता बनर्जी ने जारी किया वीडियो
ममता बनर्जी ने अस्पताल से ही एक वीडियो संदेश जारी कर अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की। ममता ने कहा कि वे दो से तीन दिन में आपके बीच लौट आएंगी। उन्होंने कहा कि मेरे पैर में चोट है, शायद मुझे व्हीलचेयर पर बैठकर ही प्रचार करना होगा।
 



ममता बनर्जी ने समर्थकों से अपील की है कि सभी लोग शांति बनाएं रखें, उन्हें उम्मीद है कि वे जल्द ही अस्पताल से बाहर आ जाएंगी। ममता बनर्जी ने वीडियो में कहा कि बुधवार को हुए हमले उन्हें काफी गंभीर चोटें आईं हैं, जिससे हाथ-पैर और लिंगामेंट में काफी दर्द हो रहा है।  उन्होंने कहा, ''मैं कार के पास खड़ी थी, जब मुझे उन लोगों ने धक्का मारा। फिलहाल अस्पताल में इलाज करा रही हूं, लेकिन जल्द ही कोलकाता से रवाना हो जाऊंगी।''
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को नंदीग्राम में कथित रूप से ममता बनर्जी पर हमला हुआ। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि चार-पांच लोगों ने उन्हें धक्का दिया और वह गिर गईं। ममता बनर्जी ने कहा है कि नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान कुछ लोगों ने कथित तौर पर उन्हें धक्का दिया, जिससे उनके एक पैर में चोट आई है। रियापारा में एक मंदिर के बाहर हुई इस घटना को उन्होंने साजिश का हिस्सा बताया। मुख्यमंत्री को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है, इसके बावजूद इस घटना से सुरक्षा सवालों के घेरे में है।

ममता ने कहा, मैं एक मंदिर में पूजा के लिए गई थी। मैं कार के खुले गेट के साथ खड़ी थी। कुछ लोग मेरी कार के आसपास आए और कार के दरवाजे के गेट को धक्का दिया और उससे मेरे पैर में चोट लग गई। ममता का दावा है कि चोट लगने के कारण उनका एक पैर सूज गया, जिसके बाद उन्हें बुखार जैसा महसूस हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें