फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024: खटाई में आप-कांग्रेस गठबंधन! खरगे बोले- कोई आया तो ठीक, न आया तो ठीक... हम अकेले लड़ेंगे

Sun, 11 Feb 2024 04:16 PM IST
ajay kumar डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच पंजाब में गठबंधन खटाई में पड़ता दिख रहा है। आप के बाद अब कांग्रेस हाईकमान ने भी अकेले दम पर चुनाव लड़ने की बात कह दी है। वहीं आप आदमी पार्टी ने यहां तक कह दिया है कि वह फरवरी के आखिरी सप्ताह तक उम्मीदवारों का एलान कर देगी।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के खन्ना में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान ने शनिवार को पंजाब की 13 और चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया। अब एक दिन बाद लुधियाना जिले के समराला में रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी अकेले दम पर चुनाव लड़ने की बात कह दी। यह पहली बार है जब कांग्रेस हाईकमान ने आप के साथ गठबंधन के बीच पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने की बात कही। हालांकि पंजाब कांग्रेस के कई नेता आप के साथ गठबंधन नहीं करने की बात हाईकमान तक पहुंचा चुके हैं। उनका मानना है कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को ही इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

कोई आए तो ठीक... न आए तो ठीक

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मोदी सरकार को हराने की खातिर इंडिया गठबंधन तैयार हो रहा है। कहीं पर गठबंधन ठीक है। कहीं पर मिलाप नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि यह समझ कर चलो की हमको लड़ना है। अकेले ही लड़ना है। आखिरी तक लड़ना है और विजय हासिल करना है। कोई आया तो ठीक, नहीं आया तो ठीक है। हमने यह फैसला पूरे देश में लिया है। केवल पंजाब की बात नहीं है। आपको मजबूती से लड़ना है। 

लोगों से मिलना होगा... तभी जीत संभव

मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस कार्यकताओं को जीतना है तो मैदान में उतरना होगा। लोगों से मिलना होगा। उनकी गलतफहमी को दूर करना होगा। उन्होंने पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से कहा कि बैठक होती रहेंगी। सबसे पहले लोगों को बीच जाना होगा। उनसे बात करना होगा। लोगों को यह बताना होगा कि हमने क्या किया और मोदी सरकार ने क्या किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें