फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय विद्या भवन में शास्त्रीय संगीत ‘मल्हारोत्सव’ का आयोजन

Sun, 31 Jul 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
Singer Vineeta Gupta - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इंडियन नेशनल थियेटर की ओर से भारतीय विद्या भवन में शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम ‘मल्हारोत्सव’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मशहूर शास्त्रीय संगीत की गायिका विनीता गुप्ता ने गायन पेश किया। कार्यक्रम की शुरुआत विनीता ने राग मियां मल्हार से की।
विज्ञापन


उन्होंने पहली बंदिश विलंबित एक ताल में ‘वे अति धूम’ प्रस्तुत की। इसके बाद उन्होंने द्रुत तीन ताल में स्वर्गीय आचार्य बृहस्पति द्वारा रचित गायन पेश किया। इसके बाद ‘बोले रे पपीहरा’ (द्रुत तीन ताल) की प्रस्तुति को श्रोताओं ने काफी सराहा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान मल्हार राग का एक दूसरा प्रकार राग मल्हार प्रस्तुत किया। इसमें उन्होंने दो सुंदर बंदिशें ‘घिर घिर आई’ एक ताल में थी। इसके अलावा भी विनीता ने कई गायन पेश कर लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें