पंजाब कला भवन में मलंगा टाइम पास नाटक का मंचन
- फोटो : amarujala
पंजाब कला परिषद की ओर से सेक्टर-16 स्थित पंजाब कला भवन में मलंगा टाइम पास नाटक का मंचन किया गया। नाटक का लेखन एवं निर्देशन मलकीत सिंह ने किया। नाटक में कलाकारों ने दर्शाया कि आज के समय में नेता वोटरों को लुभाने के लिए कुछ भी वादे कर देते हैं, लेकिन उसे पूरा नहीं कर पाते हैं। लोगों को चुनाव के बाद अभाव में जीना पड़ता है। मलंगा लोगों से अच्छी बातें करता है तो उसके पास उस बाजार के सभी लोग बैठने आते हैं।
धीरे धीरे यह बात प्रशासन के अलाधिकारियों, नेताओं और पुलिस वालों को पता चल जाती है। तो वह उसके घर आते हैं। वहां पर उनका समय बेहतर तरीके से पास हो जाता है। वहां पर आए नेता बडे़ - बडे़ दावे कर लोगों को वोट केलिए रिझाते हैं। नाटक में कलाकारों ने मौजूदा प्रशासनिक व्यवस्था, राजनीति और पुलिस प्रशासन पर कटाक्ष किया। नाटक में दिखाया गया कि नेता हर बार लोगों को नशे से दूर रखने की बात करते हैं लेकिन वह कहीं न कहीं खुद उसमें संलिप्त होते है।
नाटक में 13 कलाकारों ने शानदार मंचन किया। नाटक ने वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था पर कटाक्ष किया। नाटक में दिखाया गया कि नेता लोगों से रोज वादे करते हैं। प्रशासन के अधिकारी और पुलिस भी लोगों की सुरक्षा के दावे करते हैं, लेकिन वह सफल नहीं होती है। इससे लोगों को परेशानी होती है।